शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
ताज़ा
फोन पर ठगी का शिकार हुआ युवक भामटसर गांव के पास CNG गैस टैंकर में लीकेज, मची अफरा-तफरी; पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर तैनात एमएस कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला के ब्रोशर का विमोचन सफाई व्यवस्था पर फर्म को लेकर महापौर सख्त, आयुक्त से तीन दिन में मांगा जवाब विवाहिता ने मारपीट के आरोप लगाते हुए पति, देवर, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज

झाड़िया के पास मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी: झाड़िया के पास मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

A Admin
|
13 November 2026, 09:33 AM
शेयर:
झाड़िया के पास मिला  व्यक्ति का शव, इलाके  में फैली सनसनी
khaosa

 

बीकानेर। शहर के जेएनवी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह झाडिय़ों के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान नापासर निवासी जितू सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10: 45 बजे कोटड़ी रोड स्थित लवकुश वाटिका जोड़बीड़ क्षेत्र में झाडिय़ों के पास एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर एक स्कूटी भी खड़ी मिली।एफएसएल टीम ने मौके पर की जांच सूचना मिलने पर जेएनवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का पता लगाकर उन्हें जानकारी दी। इसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच के बाद मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान जितू सिंह पुत्र देवी सिंह, निवासी वार्ड नंबर-4, नगरी बास, नापासर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: