शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
ताज़ा
फोन पर ठगी का शिकार हुआ युवक भामटसर गांव के पास CNG गैस टैंकर में लीकेज, मची अफरा-तफरी; पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर तैनात एमएस कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला के ब्रोशर का विमोचन सफाई व्यवस्था पर फर्म को लेकर महापौर सख्त, आयुक्त से तीन दिन में मांगा जवाब विवाहिता ने मारपीट के आरोप लगाते हुए पति, देवर, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर में सैलून में घुसकर दलित युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी ; CCTV में कैद हुई घटना: बीकानेर में सैलून में घुसकर दलित युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी ; CCTV में कैद हुई घटना

A Admin
|
13 November 2026, 09:26 AM
शेयर:
बीकानेर में सैलून में घुसकर दलित युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी ; CCTV में कैद हुई घटना
khaosa

 

बीकानेर ।शहर में एक सैलून में घुसकर हेयर ड्रेसर का काम करने वाले दलित युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट का घटनाक्रम कैद होने की बात सामने आई है.जानकारी के अनुसार, सफेद कार में सवार होकर आए कुछ लोगों ने सैलून में घुसकर युवक के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में पीड़ित की ओर से पंकज विश्नोई सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई है. घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. अब पीड़ित को पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा का इंतजार है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: