शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026
ताज़ा
फोन पर ठगी का शिकार हुआ युवक भामटसर गांव के पास CNG गैस टैंकर में लीकेज, मची अफरा-तफरी; पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर तैनात एमएस कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला के ब्रोशर का विमोचन सफाई व्यवस्था पर फर्म को लेकर महापौर सख्त, आयुक्त से तीन दिन में मांगा जवाब विवाहिता ने मारपीट के आरोप लगाते हुए पति, देवर, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज

अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत: अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

A Admin
|
13 November 2026, 09:24 AM
शेयर:
अज्ञात वाहन ने युवक को  मारी टक्कर, इलाज के  दौरान हुई मौत
khaosa

 

 बीकानेर। सडक़ हादसे में घायल व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा नाल थाना क्षेत्र में हुआ था।  इस संबंध में नाल पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गांव बच्छासर निवासी मगनीराम पुत्र पप्पूराम रावत मेघवाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 12 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे उसके पिता पप्पूराम बच्छासर से स्वरूपदेसर रोड पर गोरधाना के पास जा रहे थे । इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में पप्पूराम गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन एवं उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: