मंगलवार, 3 नवम्बर 2026
ताज़ा
यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों की अस्थाई बढोतरी, 02 जोडी रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे चुनाव को लेकर भिड़े, कैम्पर गाड़ी में की जमकर तोडफ़ोड़, सरपंच प्रत्याशी सहित 7 नामजद सहित 30-40 कृषि भूमि पर हो रहा ट्यूबवेल खुदाई का काम कलेक्टर तक पहुंंची शिकायत युवक से लाखों रुपये के नकली नोटो के साथ दबोचा नगर निगम की गाड़ी ने मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग

युवक के साथ मारपीट करने पर बीच बचाव मां के साथ की अभ्रदता, मामला दर्ज: युवक के साथ मारपीट करने पर बीच बचाव करने आई मां के साथ की अभ्रदता, मामला दर्ज

A Admin
|
02 November 2026, 10:37 AM
शेयर:
युवक के साथ मारपीट करने पर बीच बचाव करने आई मां के साथ की अभ्रदता, मामला दर्ज
khaosa

बीकानेर। नोखा कस्बे के जोरावरपुरा क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और बीच बचाव करने आई उसकी मां के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना नोखा में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है । पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सुनील मेघवाल जिसका घर श्याम जी हनुमान जी मंदिर के पास ने थाने के रिपोर्ट देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9-10 बजे वह घर के पास दुकान से सामान लेने जा रहा था। रास्ते में श्याम जी मंदिर के पास ही रहने वाले अशोक बिश्नोई ने उसे जबरदस्ती रोक लिया।

रिपोर्ट में युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि अशोक के हाथ में लाठी थी और उसने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके दाएं हाथ के कंधे और कमर पर चोटें आईं। युवक के चिल्लाने पर उसकी माता धापू बीच-बचाव करने आई तो आरोपी ने उसकी माता का हाथ पकडक़र जमीन पर पटक दिया। जिससे उनके कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट ओर अन्य धाराओं में मामला दर्ज जांच शुरू की है। इस मामले की जांच सीओ जनरैल सिंह करे रहे है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: