शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर के इस गांव में 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या चूरू यार्ड में आरओबी निर्माण का ब्लॉक रद्द, सभी ट्रेनें पुराने समय पर चलेंगी ट्रैक्टर और लोडर से नीम के पेड़ तोड़ने, तारबंदी व बोर्ड चोरी करने का आरोप; अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज पानी के कुंड में गिरने से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत पुलिस जांच में जुटी पुलिस अनुसंधान से जुड़े गोपनीय दस्तावेज चोरी होने का आरोप, जांच शुरू

गुरुदासपुर से पकड़ा गया आरोपी, दो पिस्तौल बरामद; रेलवे ट्रैक विस्फोट से पहले रेकी करने वाले दो अन्य लोगों की भी हुई पहचान: पाकिस्तानी आतंकी शाह का एक और हैंडलर गिरफ्तार

A Admin
|
19 November 2026, 09:18 AM
शेयर:
पाकिस्तानी आतंकी  शाह का एक और  हैंडलर गिरफ्तार
khaosa

बीकानेर। श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तानी आतंकी शाह के नेटवर्क से जुड़े एक अन्य हैंडलर को पंजाब पुलिस ने गुरुदासपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुमुख सिंह पुत्र जागीरलाल के रूप में हुई है, जो गुरुदासपुर जिले का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद की हैं।रेलवे ट्रैक विस्फोट के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने विस्फोट से पहले इलाके की रेकी करने वाले दो अन्य संदिग्धों की भी पहचान कर ली है। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए श्रीगंगानगर और पंजाब पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से प्रयास कर रही हैं।जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों के आपसी संपर्क, पाकिस्तानी आतंकी शाह से जुड़े नेटवर्क और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस की कार्रवाई के साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: