जामसर। जामसर थाना क्षेत्र के खीचियाँ गांव में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार खीचियाँ निवासी राम पुत्र बाबूलाल सुथार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई चेतनराम उम्र 25 वर्ष दिल्ली में रहता था और दो दिन पहले ही घर आया था। परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था।रिपोर्ट के अनुसार 17 नवंबर को दोपहर करीब चार बजे जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो चेतनराम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले
की जांच शुरू कर दी है