शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर के इस गांव में 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या चूरू यार्ड में आरओबी निर्माण का ब्लॉक रद्द, सभी ट्रेनें पुराने समय पर चलेंगी ट्रैक्टर और लोडर से नीम के पेड़ तोड़ने, तारबंदी व बोर्ड चोरी करने का आरोप; अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज पानी के कुंड में गिरने से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत पुलिस जांच में जुटी पुलिस अनुसंधान से जुड़े गोपनीय दस्तावेज चोरी होने का आरोप, जांच शुरू

रेलवे यात्रियों के लिए राहत, चूरू यार्ड में प्रस्तावित ब्लॉक निरस्त: चूरू यार्ड में आरओबी निर्माण का ब्लॉक रद्द, सभी ट्रेनें पुराने समय पर चलेंगी

A Admin
|
19 November 2026, 10:19 AM
शेयर:
चूरू यार्ड में आरओबी निर्माण का ब्लॉक रद्द, सभी ट्रेनें पुराने समय पर चलेंगी
khaosa

बीकानेर।रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू यार्ड में समपार फाटक संख्या 165 पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। इस कार्य के कारण पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिन रेलसेवाओं के संचालन में परिवर्तन किया गया था, वे सभी रेलसेवाएं अब अपनी निर्धारित समयसारणी के अनुसार ही संचालित होंगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार ब्लॉक रद्द किए जाने के फलस्वरूप निम्नलिखित रेलसेवाएं पूर्व निर्धारित समयसारणी के अनुसार संचालित होंगीः-

1. गाड़ी संख्या 74860, चूरू-सीकर रेलसेवा दिनांक 22, 26, 27, 28, 29 एवं 30 नवंबर 2026 तथा 02 से 11 दिसंबर 2026 तक निर्धारित समयसारणी के अनुसार संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 74859, सीकर-चूरू रेलसेवा दिनांक 22, 26, 27, 28, 29 एवं 30 नवंबर 2026 तथा 02 से 11 दिसंबर 2026 तक निर्धारित समयसारणी के अनुसार संचालित होगी।

3. गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 02 एवं 09 दिसंबर 2026 को निर्धारित समयसारणी के अनुसार संचालित होगी।

4. गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 02 एवं 09 दिसंबर 2026 को निर्धारित समयसारणी के अनुसार संचालित होगी।

5. गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा दिनांक 02 एवं 09 दिसंबर 2026 को निर्धारित समयसारणी के अनुसार संचालित होगी।

6. गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 02 एवं 09 दिसंबर 2026 को निर्धारित समयसारणी के अनुसार संचालित होगी।

7. गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 02 एवं 09 दिसंबर 2026 को निर्धारित समयसारणी के अनुसार संचालित होगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: