जसरासर। जसरासर थाना क्षेत्र में पानी के कुंड में गिरने से एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार नागौर निवासी रामेश्वरलाल पुत्र बाबूलाल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी मोनिका उम्र 28 वर्ष की शादी जसरासर क्षेत्र के बेरासर गांव निवासी राजकुमार सोनी से हुई थी।रिपोर्ट के अनुसार 11 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे मोनिका अपने ससुराल बेरासर में स्थित पानी के कुंड में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बज्जू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतका के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
28 वर्षीय विवाहिता की कुंड में गिरने से गई जान: पानी के कुंड में गिरने से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत पुलिस जांच में जुटी
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।