बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव में चुनाव में वोट देने की बात को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने एकराय होकर महिला के घर पहुंचकर सरिए और पत्थरों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, काकड़ा निवासी एक विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 16 नवंबर की रात करीब 9 बजे गांव के ही प्रदीप, राकेश, रामलाल और मनोज एकराय होकर उसके घर आए। आरोप है कि चारों के हाथों में सरिए और पत्थर थे। उन्होंने चुनाव में वोट देने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर, आंख और पीठ पर चोटें आईं।महिला का आरोप है कि बीच-बचाव करने आए उसके बेटे पवन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जबकि पति के साथ धक्का-मुक्की की गई। आरोपियों ने कुछ देर बाद दोबारा आकर जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरिए और पत्थरों से हमला करने का आरोप, बेटे के साथ भी की मारपीट; चार नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज: वोट देने की बात को लेकर महिला से मारपीट
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।