शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर के इस गांव में 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या चूरू यार्ड में आरओबी निर्माण का ब्लॉक रद्द, सभी ट्रेनें पुराने समय पर चलेंगी ट्रैक्टर और लोडर से नीम के पेड़ तोड़ने, तारबंदी व बोर्ड चोरी करने का आरोप; अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज पानी के कुंड में गिरने से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत पुलिस जांच में जुटी पुलिस अनुसंधान से जुड़े गोपनीय दस्तावेज चोरी होने का आरोप, जांच शुरू

मध्यप्रदेश में सुनसान जगह पर लहूलुहान हालत में मिला युवक, दंपती सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज: बेटे की जमानत देने से इनकार पर युवक की अंगुलियां काटने का आरोप

A Admin
|
19 November 2026, 09:15 AM
शेयर:
बेटे की जमानत देने से  इनकार पर युवक की  अंगुलियां काटने का आरोप
khaosa

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक को बेटे की जमानत देने से इनकार करना भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक को घर से ले जाने के बाद उसके हाथ की अंगुलियां काट दी गईं और उसे मध्यप्रदेश में एक सुनसान जगह पर लहूलुहान हालत में छोड़ दिया गया। मामले में एक दंपती सहित तीन जनों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।पुलिस के अनुसार, कल्याणसर पुराना निवासी 39 वर्षीय लेखराम पुत्र सुरजाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 11 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे उसके भाई तेजाराम को गांव के ही रामचंद्र जाट, उसकी पत्नी और लच्छाराम अपने साथ घर से ले गए थे। आरोपियों ने उसकी मां सोहनी देवी को बताया कि वे तेजाराम को काम के लिए ले जा रहे हैं और शाम को वापस छोड़ देंगे। मां ने जब काम के बारे में पूछा तो आरोपियों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। इस पर मां ने तेजाराम को ले जाने से मना कर दिया।आरोप है कि इसके बाद रामचंद्र ने अपने बेटे की जमानत तेजाराम से भरवाने और फिर उसे घर छोड़ देने की बात कही। शाम तक तेजाराम वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवादी ने गांव में ड्राइवरी करने वाले बजरंग से पूछताछ की और उसके साथ भाई की तलाश में निकल पड़ा। इसी दौरान आरोपी ने फोन पर बताया कि उसका भाई करीब 1500 किलोमीटर दूर है और उसे वापस ले आएंगे।बाद में परिवादी को जानकारी मिली कि तेजाराम मध्यप्रदेश में गणगौर होटल के पास है। वह वहां पहुंचा और होटल मालिक से पूछताछ करते हुए अपने भाई तक पहुंचा तो वह सुनसान जगह पर खून से लथपथ हालत में कच्छा-बनियान पहने बैठा मिला। उसके दाएं हाथ की अंगुलियां कटी हुई थीं। घबराहट के चलते वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था।परिवादी अपने भाई को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका उपचार करवाया गया। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर उसके भाई के हाथ की अंगुलियां काटीं और उसे सुनसान जगह पर मरने के लिए छोड़ दिया। पीड़ित अभी भी खौफ में है और घटना के संबंध में कुछ बता नहीं पा रहा है। उसकी पत्नी और एक बच्चा भी उस पर आश्रित हैं।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ निकेत पारीक को सौंपी गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: