गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
ताज़ा
कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को दबोचा कई संगीन मामलों में था वांछित टैक्सी और बाइक में भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटी टैक्सी; तीन जने घायल सुथार समाज का 14वां सामूहिक विवाह समारोह 20 नवंबर को, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में ड्रोन से मादक पदार्थ और विस्फोटक भेजने वाले पाकिस्तान के 28 हैंडलर नामजद, मददगारों की जमीनें होंगी चिह्नित मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि: बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि

कोटगेट पुलिस के हत्थे चढ़ा हार्डकोर बदमाश: कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को दबोचा कई संगीन मामलों में था वांछित

A Admin
|
18 November 2026, 12:54 PM
शेयर:
कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को दबोचा कई संगीन मामलों में था वांछित
khaosa

 

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए हार्डकोर अपराधी को दबोचा है। जाननकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस द्वारा संगठित अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु चलाये गये अभियान के तहतअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला बीकानेर चक्रवर्ती सिह राठौड आरपीएस के नेतृत्व में व वृताधिकारी वृत नगर अनुज डाल आरपीएस के सुपरवीजन में थानाधिकारी कोटगेट विक्रम तिवाडी पुलिस निरीक्षक द्वारा थाना स्तर पर टीम का गठन कर वांछित हार्डकोर आरोपी शिवराज सिंह पुत्र सहदेव सिंह जाति राजपूत उम्र 36 साल निवासी मकान नम्बर 176 जैन क्लीनिक के पास कारोडिया रोड वार्ड नम्बर 19, कस्बा झुंझुनूं हाल किरायेदार तिलक नगर पुलिस थाना जेएनवीसी जिला बीकानेर स्थाई निवासी तोलियासर पुलिस थाना मण्डावा जिला झुझुनूं को थाना टीम द्वारा दबिश देकर उपर्युक्त प्रकरण मे गिरफतार किया गया। वांछित आरोपी गैंग बनाकर सिडिकेंट के रूप मे सतत अपराध करने का आदी है, आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओ मे बीकानेर जिला के अलावा राजस्थान के अन्य जिलो मे कई प्रकरण दर्ज है आरोपी के खिलाफ गैग बनाकर रंगदारी वसूली, फायरिंग कर डराने व धमकाने जैसे संगठित अपराधो के कई मामले दर्ज है आरोपी गैंग बनाकर संगठित अपराध करने का आदी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: