गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
ताज़ा
कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को दबोचा कई संगीन मामलों में था वांछित टैक्सी और बाइक में भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटी टैक्सी; तीन जने घायल सुथार समाज का 14वां सामूहिक विवाह समारोह 20 नवंबर को, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में ड्रोन से मादक पदार्थ और विस्फोटक भेजने वाले पाकिस्तान के 28 हैंडलर नामजद, मददगारों की जमीनें होंगी चिह्नित मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि: बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि

तस्करी में इस्तेमाल जमीनों को रकबाराज घोषित करने की तैयारी, पुरानी फाइलें खंगाल रही पुलिस: ड्रोन से मादक पदार्थ और विस्फोटक भेजने वाले पाकिस्तान के 28 हैंडलर नामजद, मददगारों की जमीनें होंगी चिह्नित

A Admin
|
18 November 2026, 11:50 AM
शेयर:
ड्रोन से मादक पदार्थ और विस्फोटक भेजने वाले पाकिस्तान के 28 हैंडलर नामजद, मददगारों की जमीनें होंगी चिह्नित
khaosa

बीकानेर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियार, मादक पदार्थ और विस्फोटक की खेप भेजने वाले पाकिस्तान के 28 हैंडलर्स को पुलिस ने विभिन्न मामलों में नामजद किया है। पुलिस अब इनका रिकॉर्ड जुटाकर संबंधित जानकारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा करेगी। वहीं, सीमा पार से होने वाली तस्करी में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है। तस्करी के लिए ड्रोन उतारने में इस्तेमाल होने वाली जमीनों को चिह्नित कर उन्हें रकबाराज यानी सरकारी भूमि घोषित करवाने की तैयारी की जा रही है।पुलिस जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी हैंडलर्स ने सीमा क्षेत्र के आसपास अपना नेटवर्क बना रखा है। आरोप है कि स्थानीय लोगों की मदद से तस्कर खेतों में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामग्री की डिलीवरी करवाते हैं। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि जिन खेतों में ड्रोन ड्रॉपिंग हुई, उनके मालिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी या नहीं।12 अक्टूबर की रात हुई तीन ड्रोन ड्रॉपिंग की घटनाओं के बाद पुलिस ने इस दिशा में जांच तेज कर दी है। तस्करी में सहयोग करने वालों की भूमिका सामने आने पर उनकी जमीनों को जब्त करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इन पाकिस्तानी हैंडलर्स को किया नामजद पुलिस ने बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में पाकिस्तान के 28 हैंडलर्स को नामजद किया है।खाजूवाला (बीकानेर): चिता (मुख्य सप्लायर), बिल्ला जट्टा (ड्रोन पायलट) और अली (ड्रोन पायलट)।रावला थाना (श्रीगंगानगर): शाह चाचा लाहौर, उमर चाचा, गंजा, अहमदीन चाया, अली मरूफ उर्फ डोगर उर्फ लंबरदार और बक्सी पाकिस्तान।समेजा कोठी थाना: खानजी, वीरजी, हसन, अली और अहमद उर्फ चाचा।श्रीकरणपुर थाना: वीरजी।जैतसर थाना: याकूब, चाचा, वीरू और शिंदा।रामसिंहपुर थाना: अली, जग्गा, शाहजी, हार्टबेल, चीस यूकेस, जसकरन वाहला और पवन भाही।हनुमानगढ़ जंक्शन थाना: अली जट।गोलूवाला थाना: याकूब।पुलिस के निशाने पर तस्करों के मददगार ड्रोन के जरिए सीमा पार से तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक पुलिस की जांच मुख्य रूप से तस्करी में शामिल आरोपियों तक सीमित रहती थी, जबकि सीमा पार बैठे हैंडलर्स और स्थानीय मददगारों तक पहुंचना चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने अब पुरानी फाइलें भी खंगालनी शुरू कर दी हैं। गिरफ्तार तस्करों को किसने शरण दी, उनके ठहरने के इंतजाम किसने किए और किसने किसी भी तरह की सहायता पहुंचाई, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ऐसे लोगों को भी संबंधित मामलों में नामजद किया जा रहा है।मिलीभगत मिलने पर जमीन होगी रकबाराज बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश के अनुसार, ड्रोन ड्रॉपिंग के मामलों में पाकिस्तान के 28 हैंडलर्स को नामजद किया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि जिन जमीनों पर ड्रोन के जरिए खेप गिराई गई, उनके मालिकों की इसमें कोई मिलीभगत तो नहीं थी। जांच में सहयोग या संलिप्तता सामने आने पर संबंधित जमीन को रकबाराज घोषित करवाने की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: