गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
ताज़ा
कोटगेट पुलिस ने हार्डकोर अपराधी को दबोचा कई संगीन मामलों में था वांछित टैक्सी और बाइक में भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटी टैक्सी; तीन जने घायल सुथार समाज का 14वां सामूहिक विवाह समारोह 20 नवंबर को, 11 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में ड्रोन से मादक पदार्थ और विस्फोटक भेजने वाले पाकिस्तान के 28 हैंडलर नामजद, मददगारों की जमीनें होंगी चिह्नित मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि: बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि

सभी विभागों के उत्कृष्ट समन्वय से इस वित्तीय वर्ष में मंडल ने कमाए 954 करोड़: मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि: बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि

A Admin
|
18 November 2026, 11:46 AM
शेयर:
मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल की बड़ी उपलब्धि: बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि
khaosa

बीकानेर मंडल रेल प्रबन्धक गौरव गोविल के उचित मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। मंडल पर इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से 395.81 करोड रुपए की आय हुई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्टूबर माह तक 350.31करोड़ रूपये की आय हुई थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 12.99 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है lइसी प्रकार मंडल पर अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर माह तक 41.70 करोड रुपए की आय हुई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्टूबर माह तक 41.02 करोड़ रूपये की आय हुई थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 1.66 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है इसी प्रकार मंडल पर मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर माह तक 346.46 करोड रुपए की आय हुई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्टूबर माह तक 322.02 करोड़ रूपये की आय हुई थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में 7.59 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है lइसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर माह तक 170.20 करोड रुपए की आय हुई है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्टूबर माह तक 138.92 करोड़ रूपये की आय हुई है l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 22.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है lइस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 954.17 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्टूबर माह तक 852.27 करोड़ रूपये थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 11.96 प्रतिशत की वृद्धि हुई है lबीकानेर रेल मंडल द्वारा रेल आधारित माल परिवहन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है, मंडल सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, प्रभावी विपणन रणनीति एवं ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण अपना रहा है l इसके साथ ही माल ढुलाई प्रक्रियाओं को सरल एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवा रहा है, जिससे यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है l    इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर माह तक 298.77 लाख यात्रियों ने मंडल पर रेल यात्रा की है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्टूबर माह तक 293.34 लाख यात्रियों ने मंडल पर यात्रा की थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 1.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है lइस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर माह में मंडल पर मेल एक्सप्रेस गाड़ियों की समयपालानता 94.24 प्रतिशत रही है जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करती है l उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है l

 

                                                                                                                     

                                                                   

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: