बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर जाने वाले सड़क मार्ग पर बुधवार दोपहर टैक्सी और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद टैक्सी सड़क पर पलट गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ से करीब पांच किलोमीटर दूर बुधवार दोपहर करीब एक बजे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में टैक्सी में सवार 12 वर्षीय देव पुत्र रामनिवास निवासी हरदेसर, 60 वर्षीय रामचंद्र पुत्र चेतनराम निवासी समंदसर तथा 45 वर्षीय विनोद कुमार राठी निवासी कालूबास घायल हो गए।हदसे की सूचना मिलने पर आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एंबुलेंस और सेवादार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने विनोद कुमार राठी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया।
तेज रफ्तार टैक्सी-बाइक में टक्कर, हादसे में तीन घायल: टैक्सी और बाइक में भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटी टैक्सी; तीन जने घायल
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।