बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में रात को खाना खाकर सोए एक युवक की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक छा गया।पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई सुखप्रीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि 12 नवंबर की रात उसका भाई प्रगट सिंह खाना खाकर सोया था। सुबह उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा। परिजन उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।