बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रीड़ी गांव में शुक्रवार रात करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में शोक छा गया।जानकारी के अनुसार, रीड़ी निवासी खेताराम अपने पैतृक खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एसआई मोहनलाल के अनुसार, मृतक के ताऊ के बेटे शिवदयाल जाट की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
खेत में कृषि कार्य करते समय हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।