बज्जू। बज्जू क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर परियोजना की आरडी 910 के पास पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरडी 931 के पास शव को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव बाहर निकलने के बाद पहचान और मौत के कारणों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।