श्रीकोलायत। कोलायत कस्बे की एक धर्मशाला में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र की पुरानी लाइन हरिजन बस्ती निवासी अक्षय हरिजन उम्र 25 वर्ष पुत्र पृथ्वीराज तेजी काम के सिलसिले में कोलायत आया हुआ था। बताया गया कि 14 नवंबर को उसने धर्मशाला के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता पृथ्वीराज तेजी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।