सोमवार, 16 नवम्बर 2026
ताज़ा
पानी की डिग्गी में गिरने से तीन बच्चों की मां की मौत राज्य स्तरीय समान परीक्षा के तहत आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में किया परिवर्तन सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर मचा बवाल, बीडीए ने जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण बाइक फिसलने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत आपसी रंजिश के कारण हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

25 फीट गहरी डिग्गी में डूबने से हुआ हादसा, शव निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया: पानी की डिग्गी में गिरने से तीन बच्चों की मां की मौत

A Admin
|
15 November 2026, 12:47 PM
शेयर:
पानी की डिग्गी में गिरने से  तीन बच्चों की मां की मौत
khaosa

बीकानेर। गांव ऊपनी की रोही में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पानी की डिग्गी में गिरने से 35 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वहीं, मृतका के पीहर पक्ष के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।जानकारी के अनुसार, ऊपनी गांव की रोही में 35 वर्षीय जेठी देवी पत्नी किसनाराम जाट रविवार दोपहर अचानक पानी की डिग्गी में गिर गई। डिग्गी करीब 25 फीट गहरी होने के कारण महिला का शव बाहर निकालने में परेशानी आ रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस एसआई मोहनलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को सूचना दी तथा शव को बाहर निकालने के प्रयास शुरू करवाए। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। मृतका तीन बच्चों की मां बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: