बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब अंबेडकर सर्किल के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई और उस पर सवार दो युवक सड़क पर गिर गए। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार बान्दा बास, गोगागेट निवासी एवं वर्तमान में जोईया मार्केट के पास रहने वाले महेन्द्र पुत्र मिठुराम जावा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 9 नवंबर को उसका भतीजा विजय जावा अपने परिचित सन्नी पुत्र भेराराम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान अंबेडकर सर्किल के पास अचानक मोटरसाइकिल फिसल गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई ईश्वर सिंह कर रहे हैं।
अंबेडकर सर्किल के पास हुआ था हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच: बाइक फिसलने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।