सोमवार, 16 नवम्बर 2026
ताज़ा
पानी की डिग्गी में गिरने से तीन बच्चों की मां की मौत राज्य स्तरीय समान परीक्षा के तहत आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में किया परिवर्तन सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर मचा बवाल, बीडीए ने जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण बाइक फिसलने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत आपसी रंजिश के कारण हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार: आपसी रंजिश के कारण हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

A Admin
|
15 November 2026, 12:30 PM
शेयर:
आपसी रंजिश के कारण हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
khaosa

 

 बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र के मोतीगढ़ गांव में सरपंच चुनाव के बाद चुनावी रंजिश को लेकर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतीगढ़ निवासी छैलू सिंह पुत्र भीख सिंह और मांगीलाल पुत्र लादूराम के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार सरपंच जीवन कोहरी की चुनावी रैली में शामिल वाहनों पर हमला किए जाने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। घटना के बाद पीडि़त पक्ष की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।खाजूवाला वृत्ताधिकारी विजयपाल यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: