सोमवार, 16 नवम्बर 2026
ताज़ा
पानी की डिग्गी में गिरने से तीन बच्चों की मां की मौत राज्य स्तरीय समान परीक्षा के तहत आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में किया परिवर्तन सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर मचा बवाल, बीडीए ने जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण बाइक फिसलने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत आपसी रंजिश के कारण हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

निर्माणकर्ता ने अधिकारियों पर बिना दस्तावेज देखे कार्रवाई करने का लगाया आरोप, कहा- नुकसान की भरपाई करे बीडीए: सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर मचा बवाल, बीडीए ने जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण

A Admin
|
15 November 2026, 12:39 PM
शेयर:
सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य  को लेकर मचा बवाल, बीडीए ने जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण
khaosa

 

बीकानेर। शहर के जेलवेल क्षेत्र में सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर रविवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से निर्माणाधीन ढांचे को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ता ने बीडीए अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।जानकारी के अनुसार, रामतरन सोनी ने बताया कि उनके पास निर्माण कार्य करवाने के आदेश हैं। इसके बावजूद रविवार सुबह बीडीए के अधिकारी पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ अचानक मौके पर पहुंचे तथा दस्तावेजों की जांच किए बिना ही निर्माण कार्य को तोड़ दिया। सोनी ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई बीडीए को करनी पड़ेगी।वहीं, बीडीए उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे ने बताया कि शहर में जहां-जहां अवैध निर्माण हो रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीडीए चेयरमैन निशान्त जैन और आयुक्त स्नेहल धायगुड़े के नेतृत्व में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: