सोमवार, 16 नवम्बर 2026
ताज़ा
पानी की डिग्गी में गिरने से तीन बच्चों की मां की मौत राज्य स्तरीय समान परीक्षा के तहत आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में किया परिवर्तन सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर मचा बवाल, बीडीए ने जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण बाइक फिसलने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत आपसी रंजिश के कारण हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े बिना नंबर के वाहन।: पुलिस ने गश्त के दौरान बिना नंबर की थार व कैंपर को किया जब्त

A Admin
|
15 November 2026, 09:29 AM
शेयर:
पुलिस ने गश्त के दौरान  बिना नंबर की थार व  कैंपर को किया जब्त
khaosa

 

बीकानेर। नोखा पंचायती राज चुनाव 2026 को देखते हुए पांचू पुलिस ने रात की गश्त के दौरान बिना नंबर का कैंपर और थार जब्त की। कैंपर में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। थार से देशी शराब की एक पेटी मिली।थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया - 14 नवंबर की रात कक्कू गांव में बिना नंबर का कैंपर मिला। उसके आगे और पीछे लोहे का गाटर लगा था। पुलिस ने वाहन को सीज कर लिया।कैंपर ड्राइवर मूलाराम पुत्र साजनराम(33), निवासी राड़ो की ढाणी, कक्कू और उसमें सवार रूपाराम(19), निवासी राड़ो की ढाणियां, कक्कू को गिरफ्तार कर लिया।वहीं स्वरूपसर गांव में बिना नंबर की थार से देशी शराब की एक पेटी मिली। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया और थार जब्त कर ली।पांचू पुलिस ने लोगों से वाहनों पर नंबर प्लेट लगाने और लोहे का गाटर नहीं लगाने की अपील की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: