सोमवार, 16 नवम्बर 2026
ताज़ा
पानी की डिग्गी में गिरने से तीन बच्चों की मां की मौत राज्य स्तरीय समान परीक्षा के तहत आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में किया परिवर्तन सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर मचा बवाल, बीडीए ने जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण बाइक फिसलने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत आपसी रंजिश के कारण हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

शॉर्ट सर्किट की आशंका: दमकल ने पाया काबू, जनहानि टली: देशनोक रेलवे स्टेशन की कैंटीन में लगी अचानक आग,

A Admin
|
15 November 2026, 09:20 AM
शेयर:
देशनोक रेलवे स्टेशन की  कैंटीन में लगी अचानक आग,
khaosa

 

 देशनोक। देशनोक रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैंटीन में शनिवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग शनिवार शाम करीब 4:50 बजे लगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।देशनोक स्टेशन अधीक्षक के अनुसार शाम करीब 4:50 बजे कैंटीन में आग लगने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन की दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम घटनास्थल का जायजा लेकर आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: