बीकानेर, 30अक्टूबर,2026 |राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशनानुसार राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 1 अक्टूबर, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को चुनाव आयोग की वेबसाइट एवं ऑफलाइन प्रपत्र के माध्यम से पंजीकृत किया गया । इस कार्यक्रम में युवा मतदाताओं ने उमंग एवं उत्साह के साथ भागीदारी इस अवसर पर युवा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के इस अभियान को युवाओं को प्रत्येक युवा तक पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए । युवा ही राष्ट्र के कर्णधार है । उनके अमूल्य योगदान से ही देश में स्वस्थ लोकतंत्र की परम्परा कायम रह सकती है । हमें निर्वाचन एवं लोकतांत्रिक परंपरा में विश्वास रखना चाहिए ।कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रेरणा माहेश्वरी ने युवा शक्ति को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की इस थीम “कोई भी मतदाता पीछे न छूटे” की तर्ज पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अधिकाधिक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाना चाहिए ।इस अवसर पर क्षेत्र के बीएलओ श्री रामकुमार रंगा ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन - ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया । युवा मतदाताओं ने पूर्ण उमंग एवं उत्साह के साथ इस पंजीकरण अभियान में भाग लिया ।इस कार्यक्रम में डॉ.अशोक कुमार डाबला , डॉ. निर्मल कुमार रांकावत , डॉ. सुनीता मंडा, डॉ. सुमन कच्छावा एवं अनेक संकाय सदस्य तथा अनेक युवा मतदाता उत्साहपूर्वक शामिल हुए ।
निर्वाचन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास रखना चाहिए - डॉ. राजेंद्र पुरोहित: हमें निर्वाचन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास रखना चाहिए - डॉ. राजेंद्र पुरोहित
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।