बीकानेर समीपवर्ती चक जसवंतसर में पड़ोसी की दबंगई और धमकियों से परेशान एक महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के हाथ पर करीब 25 टांके आए हैं। पीडि़ता ने महाजन थाने में परिवाद देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार चक जसवंतसर निवासी मनोहरी पत्नी बलराम बावरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पड़ोसी कृष्ण पुत्र भुगराम बावरी शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौच कर परेशान करता है। उसे कई बार सामाजिक स्तर पर समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ। पीडि़ता के अनुसार 28 अक्टूबर की रात उसका पति चुनावी कार्यक्रम में गया हुआ था। इस दौरान आरोपी ने शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। 29 अक्टूबर की शाम आरोपी फिर शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और बाहर लगीईंटें उखाडऩे लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस गया और जान से मारने की नीयत से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।हमले में महिला के हाथ और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।