बीकानेर, 30 अक्टूबर। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर द्वारा ‘खेल मित्र’ पोर्टल शुरू किया गया है। क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न खेलों के लिए योग्य एवं अर्हताधारी खेल प्रशिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी श्री सुरेंद्र हर्ष ने बताया कि निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी खेल मित्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, खेल संबंधी उपलब्धियों, प्रशिक्षण अनुभव एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का पूर्ण विवरण दर्ज करना होगा। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध पंजीकृत प्रशिक्षकों के विवरण एवं आवश्यकता के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों से संपर्क किया जा सकेगा। उन्हें साक्षात्कार अथवा अन्य निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए भी आमंत्रित किया जा सकता है।जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण करवाने मात्र से प्रशिक्षक की नियुक्ति अथवा नियोजन की गारंटी नहीं होगी। प्रशिक्षकों का चयन राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के निर्धारित नियमों, उपलब्ध अवसरों तथा संबंधित खेलों में प्रशिक्षण की आवश्यकता के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी खेल मित्र पोर्टल पर http://khelmitra.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।