शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा
अज्ञात व्यक्ति ने भ्रमण पथ से पार की बाइक, मामला दर्ज सीमावर्ती क्षेत्र में धारा 163 के आदेश आगामी दो माह के लिए बढ़ाए जान से मारने की नियत से युवक के पीछे दौड़ाया ट्रैक्टर समिति के व्यवस्थापक सहित सात जनों पर मामला दर्ज दहेज उत्पीडऩ कर हत्या का लगाया आरोप, दो दिन पहले महिला का शव मिला था बीकानेर रेंज पुलिस की सफलता: साइबर ठगी के पीडि़तों को करोड़ों रुपये लौटाए, 13,889 गुम,चोरी हुए मोबाइल किये बरामद

लाखों रुपये की नगदी व जेवरात को किया पार: शहर के इस इलाके में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की नगदी व जेवरात को किया पार

A Admin
|
30 October 2026, 10:02 AM
शेयर:
शहर के इस इलाके में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की नगदी व जेवरात को किया पार
khaosa

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब 7 लाख रुपए नकद और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में चोरी की वारदात को लेकर चर्चा है।पुलिस के अनुसार परिवादी अश्विनी सेन पुत्र ओमप्रकाश सेन, निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी का मकान सी-51, कृष्णा विहार कॉलोनी, सारण पेट्रोल पंप के सामने गजनेर रोड पर स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक 28 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे अज्ञात चोर मकान में घुसे और वहां रखी करीब 7 लाख रुपए की नकदी तथा लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए।परिवादी की रिपोर्ट पर मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई महेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: