श्रीडूंगरगढ़।क्षेत्र के वसुंधरा कॉलोनी में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला था एवं परिजनों ने आत्महत्या कर लेने की बात पुलिस को बताई थी। इस मामले में गुरूवार को मृतका के पिता ने मृतका के पति सहित सास, ससुर, देवर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा देते हुए गला दबा कर मार देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी रायसर निवासी सुरेश बावरी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री पपली का विवाह श्रीडूंगरगढ़ निवासी श्यामसिंह बावरी के साथ वर्ष 2020 में हुआ था एवं तभी से आरोपी उसको दहेज प्रताडऩा देते हुए तंग परेशान करते थे। श्री डूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने आरोप लगाए कि श्यामसिंह सहित उसके पिता श्रवणराम, मां रामादेवी एवं छोटा भाई विशाल आए दिन पपली के साथ मारपीट करते थे।
आरोपीयो द्वारा करीबन एक माह पहले भी मृतका के साथ मारपीट की थी एवं इसका पता चलने पर पिता उसे अपने साथ रायसर ले गए थे। बाद में पंच-पंचायती में आरोपियों ने अब प्रताडऩा नहीं देने का वायदा कर उसे वापस श्रीडूंगरगढ़ ले आए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक निकेत पारीक कर रहे हैं।