बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के भ्रमण पथ से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। कोई अज्ञात व्यक्ति परिवादी के बेटे की मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। घटना के बाद परिवादी ने कोटगेट थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार धूड़ीबाई हवेली के पास, चौतीना कुआं निवासी बाबूसिंह कच्छावा पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे दिग्विजयसिंह की मोटरसाइकिल भ्रमण पथ पर खड़ी थी। 16 अक्टूबर को शाम करीब 5:30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। चोरी हुई मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर क्रछ्व07ष्ठस्0819 है।
काफी तलाश के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर परिवादी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई गोपालाराम कर रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी जुटा रही है।