बीकानेर। साइबर अपराधियों के खिलाफ बीकानेर रेंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल से पुलिस ने जहां साइबर ठगी के पीडि़तों को करोड़ों रुपये वापस दिलवाए हैं, वहीं चोरी और गुम हुए कुल 13,889 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीकानेर रेंज के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में वर्ष 2024 से 2026 तक साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की गई। शहरखोजें
तीन वर्षों में बढ़ीं साइबर ठगी की शिकायतें
पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कुल 12,624 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। वर्ष 2025 में यह संख्या बढक़र 15,608 हो गई, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 17,349 शिकायतें दर्ज की गईं।
साइबर ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठगी की रकम को संबंधित बैंक खातों में होल्ड करवाने में भी सफलता हासिल की। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में 8 करोड़ 98 लाख 48 हजार 636 रुपये तथा वर्ष 2025 में 6 करोड़ 73 लाख 79 हजार 480 रुपये की राशि होल्ड करवाई गई। वर्ष 2026 में भी इस दिशा में कार्रवाई जारी रही।
पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में वर्ष 2024 में 1,071, वर्ष 2025 में 1,416 और वर्ष 2026 में 1,420 सकारात्मक सफलताएं हासिल की गईं। इन प्रयासों से पीडि़तों को करोड़ों रुपये वापस दिलवाए गए।
ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल बना गुम और चोरी हुए मोबाइल तलाशने का बड़ा माध्यम
मोबाइल फोन गुम होने और चोरी की घटनाओं में पोर्टल पुलिस के लिए प्रभावी माध्यम साबित हुआ है। इस पोर्टल की मदद से बीकानेर रेंज पुलिस ने तीन वर्षों में कुल 13,889 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में 4,281, वर्ष 2025 में 5,381 और वर्ष 2026 में 4,227 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
वर्ष 2026 के जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बीकानेर में 301, श्रीगंगानगर में 846, हनुमानगढ़ में 2,863 और चूरू में 217 मोबाइल फोन बरामद किए गए। शहरखोजें
पुलिस की आमजन से अपील
बीकानेर रेंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को होल्ड करवाने और वापस दिलवाने की संभावना उतनी ही बेहतर हो सकती है।
इसी तरह मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि पुलिस मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद कर सके।
कुल मिलाकर बीकानेर रेंज पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराधों के खिलाफ तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और पीडि़तों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।