*बीकानेर में दो बच्चियों के अपहरण के प्रयास का आरोप, संदिग्ध युवक को पकड़कर की धुनाई, किया पुलिस के हवाले*
*बीकानेर।* बीकानेर में दो छोटी बच्चियों के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक संदिग्ध युवक दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था।मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की हरकत देख ली। लोगों ने तुरंत शोर मचाया और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।बाद में लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
पुलिस कर रही है पूछताछ
पुलिस के अनुसार, युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह बच्चियों को कहां और क्यों ले जा रहा था। युवक के मानसिक स्थिति, पहचान और उसके पीछे किसी गिरोह के होने की भी जांच की जा रही है।बच्चियों के परिजनों का बयान भी दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने पर कानून हाथ में न लें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें।फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि यह अपहरण का प्रयास था या कोई गलतफहमी।