पूगल। कृषि भूमि के सीमाज्ञान को लेकर चल रहा विवाद अब न्यायालय तक पहुंच गया है। न्यायालय के इस्तगासे पर पूगल थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला चक 2 सीएम नाडा स्थित 25 बीघा खातेदारी कृषि भूमि से जुड़ा है।पुलिस के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खाजूवाला से 21 नवंबर 2026 को डाक के माध्यम से इस्तगासा प्राप्त हुआ। परिवादी हाकम अली पुत्र गनी खां निवासी चक 2 सीएम नाडा ने बताया कि उसकी बहन कमां जोईया पत्नी अलीशेर के नाम चक 2 सीएम नाडा में मुरब्बा नंबर 46/57, 46/58, 46/59, 66/1 और 66/2 में कुल 25 बीघा कृषि भूमि दर्ज है।परिवादी के अनुसार, वह पिछले करीब 17 वर्षों से उक्त भूमि पर खेती करता आ रहा है। भूमि के सीमाज्ञान को लेकर पड़ोसी जीतराम पुत्र शेराराम के साथ विवाद चल रहा है। इस संबंध में तहसीलदार (भू-अभिलेख) पूगल के समक्ष भी सीमाज्ञान के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है।परिवार के साथ विवाद करने का आरोप इस्तगासे में आरोप लगाया गया है कि भूमि विवाद को लेकर आए दिन परिवादी और उसके परिवार के साथ विवाद किया जाता है। परिवादी ने जीतराम पुत्र शेराराम, बगडावतराम, हडमानराम, समदाराम, आईराम और सेठाराम को नामजद किया है। पुलिस ने इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद, छह जनों पर केस दर्ज: 25 बीघा खातेदारी भूमि के सीमाज्ञान को लेकर विवाद, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।