सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ताज़ा
किशोरी परिजनों ने युवक पर लगाया भगा ले जाने का आरोप चुनाव के बाद वायरल हुए 500 रुपये के नकली नोट, नोखा का मामला वार्ड प्रत्याशी ने डूडी सियाग कूकणा पर पत्नी को उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया 25 बीघा खातेदारी भूमि के सीमाज्ञान को लेकर विवाद, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज मौत के मामले में कोर्ट ने परिजनों को दिलाए 17.40 लाख रुपये

किशोरी के लापता होने से मचा हड़कंप, युवक पर आरोप: किशोरी परिजनों ने युवक पर लगाया भगा ले जाने का आरोप

A Admin
|
22 November 2026, 12:02 PM
शेयर:
किशोरी परिजनों ने  युवक पर लगाया भगा  ले जाने का आरोप
khaosa

दंतौर। दंतौर पुलिस थाना में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने अपनी पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि खाजूवाला निवासी संजय पुत्र राजेंद्र कुमार का उसके घर पर आना-जाना था। आरोप है कि 14 नवंबर की मध्यरात्रि को संजय उसकी पुत्री को अपने साथ ले गया। सुबह करीब तीन बजे उठने पर पुत्री घर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश की। परिजनों ने कई संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों के अनुसार बालिका की उम्र करीब 14 वर्ष 10 माह है।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट एवं पूछताछ के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा मामले में बालिका की तलाश जारी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: