सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ताज़ा
किशोरी परिजनों ने युवक पर लगाया भगा ले जाने का आरोप चुनाव के बाद वायरल हुए 500 रुपये के नकली नोट, नोखा का मामला वार्ड प्रत्याशी ने डूडी सियाग कूकणा पर पत्नी को उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया 25 बीघा खातेदारी भूमि के सीमाज्ञान को लेकर विवाद, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज मौत के मामले में कोर्ट ने परिजनों को दिलाए 17.40 लाख रुपये

पत्नी को जबरन ले जाने का आरोप, प्रत्याशी ने दर्ज करवाया मुकदमा: वार्ड प्रत्याशी ने डूडी सियाग कूकणा पर पत्नी को उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया

A Admin
|
22 November 2026, 10:27 AM
शेयर:
वार्ड प्रत्याशी ने डूडी सियाग कूकणा पर पत्नी को उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया
khaosa

बीकानेर। नोखा विधायक सुशीला डूडी व कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित तीन के खिलाफ अपहरण कर मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार मामला भोलासर के वार्ड नंबर 9 की प्रत्याशी मैना देवी से जुड़ा है।मैना देवी के पति नेमाराम ने नोखा विधायक सुशीला डूडी, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग व भंवर कूकणा पर उनकी पत्नी को उठा ले जाने का आरोप लगाया है। अपहरण बीकानेर के पोलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना स्थल से हुआ बताते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि चुनावों में पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी करती है। हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में भी दोनों दलों की बाड़ेबंदी हुई थी। इस दौरान भी जीते हुए प्रत्याशियों के गायब होने की बातें सामने आई थी। उल्लेखनीय है कि यह मामला एक सीटिंग एमएलए के खिलाफ दर्ज हुआ है। नगर निगम चुनाव के वक्त भी हनुमानगढ़ से निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल के खिलाफ मुकदमें दर्ज हुए थे। उन्हें गिरफ्तार तक किया गया था। लेकिन ये मामला अपहरण से जुड़ा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: