श्रीगंगानगर। रामसिंहपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर हुए बम ब्लास्ट मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार शाम पंजाब के गुरदासपुर स्थित जेल से प्रोडक्शन वारंट पर श्रीगंगानगर लाया गया। इसके बाद उसे अनूपगढ़ एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।पुलिस के अनुसार, हरप्रीत सिंह पंजाब में फायरिंग के एक मामले में जेल में बंद था। आरोप है कि वह पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स और आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था। 3 नवंबर 2026 को रामसिंहपुर में हुए रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार महकदीप कौर और देवेंद्र सिंह से भी उसका संपर्क था। बताया जा रहा है कि हरप्रीत दोनों आरोपियों का दोस्त है।मोबाइल से मिली लोकेशन, हैंडलर्स से संपर्क की जांचपुलिस जांच में सामने आया है कि हरप्रीत के मोबाइल फोन से कुछ साझा की गई लोकेशन और पाकिस्तान में हुई बातचीत से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। आरोप है कि रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के लिए जरूरी लोकेशन उपलब्ध करवाने में भी उसकी भूमिका थी। पुलिस अब इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से पूछताछ कर रही है।जांच में यह भी सामने आया है कि अकाली वर्कर कैप्टन सिंह की हत्या की साजिश के लिए पाकिस्तान से हरप्रीत को पैसे भेजे गए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों से उसके संबंधों की जानकारी जुटा रही है।अकाली वर्कर पर फायरिंग का भी आरोपहरप्रीत सिंह पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाना क्षेत्र के गांव शाहूर का निवासी है। आरोप है कि उसने 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:15 बजे अकाली वर्कर कैप्टन सिंह पर फायरिंग की थी। उस समय कैप्टन सिंह बेलर से पराली की गांठें बनाने का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर गोली चलाई गई। कैप्टन सिंह ने नीचे झुककर खुद को बचाया, जिससे गोली उनके सिर पर बंधे परने को पार करती हुई निकल गई। इस घटना में उनकी जान बच गई।कैप्टन सिंह के अनुसार, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। घटना के बाद कलानौर थाना पुलिस ने उनके बयान के आधार पर हरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।फायरिंग के बाद राजस्थान आया था आरोपी फायरिंग की घटना के बाद हरप्रीत राजस्थान आ गया था। अब रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स और अन्य आरोपियों से संपर्कों की जांच कर रही है।मामले की जांच कर रहे आईपीएस नितिन चौधरी ने बताया कि हरप्रीत के मोबाइल फोन से कुछ साझा की गई लोकेशन बरामद हुई हैं। आरोपी देवेंद्र और महकदीप के संपर्क में था। पुलिस रिमांड के दौरान उससे इन सभी पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।
रेलवे ट्रैक विस्फोट मामले में तीसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।