सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ताज़ा
किशोरी परिजनों ने युवक पर लगाया भगा ले जाने का आरोप चुनाव के बाद वायरल हुए 500 रुपये के नकली नोट, नोखा का मामला वार्ड प्रत्याशी ने डूडी सियाग कूकणा पर पत्नी को उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया 25 बीघा खातेदारी भूमि के सीमाज्ञान को लेकर विवाद, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज मौत के मामले में कोर्ट ने परिजनों को दिलाए 17.40 लाख रुपये

हादसे के बाद मौके से फरार हुआ ट्रेलर, पुलिस ने वाहन को किया डिटेन: टैक्सी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, पांच वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल बीकानेर रेफर

A Admin
|
21 November 2026, 11:38 AM
शेयर:
टैक्सी को ट्रेलर ने मारी टक्कर,  पांच वर्षीय मासूम की मौत,  दो घायल बीकानेर रेफर
khaosa

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर सातलेरा बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक टैक्सी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, हादसे में पदमपुर निवासी पांच वर्षीय संजय पुत्र पन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बनवारी पुत्र हनुमानदास (60) और सात वर्षीय आकाश पुत्र पन्नाराम को गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। जितेंद्र पुत्र बनवारीलाल (28), निवासी रतनगढ़ का श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में घायल महिला को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।दो एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पतालदुर्घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संस्था एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस सबसे पहले मौके पर पहुंची। इसके बाद आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस भी पहुंची। घायलों को एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतक बालक के शव को आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया।पुलिस ने ट्रेलर किया डिटेन हादसे की सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के बाद मौके से फरार हुए ट्रेलर को डिटेन कर लिया है। मृतक बालक के शव को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: