लूणकरणसर। अज्ञात पदार्थ खाने से बीमार हुए एक युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर लूणकरणसर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, नेकीराम पुत्र जोगीराम बावरी निवासी रावतसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पुत्र बंशीलाल धीरेरा स्टेशन क्षेत्र में रहता था। गत 8 नवंबर को अज्ञात पदार्थ खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शुक्रवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध पदार्थ खाने से युवक की हालत बिगड़ी, उपचार के दौरान तोड़ा दम: अज्ञात पदार्थ खाने से बिगड़ी युवक की तबीयत, इलाज के दौरान मौत
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।