सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ताज़ा
किशोरी परिजनों ने युवक पर लगाया भगा ले जाने का आरोप चुनाव के बाद वायरल हुए 500 रुपये के नकली नोट, नोखा का मामला वार्ड प्रत्याशी ने डूडी सियाग कूकणा पर पत्नी को उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया 25 बीघा खातेदारी भूमि के सीमाज्ञान को लेकर विवाद, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज मौत के मामले में कोर्ट ने परिजनों को दिलाए 17.40 लाख रुपये

खाजूवाला में सिलेंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग, नकदी-जेवर सहित लाखों का सामान राख: आग ने उजाड़ा विधवा का आशियाना, प्रशासन से मुआवजे की मांग

A Admin
|
21 November 2026, 11:06 AM
शेयर:
आग ने उजाड़ा विधवा का आशियाना, प्रशासन से मुआवजे की मांग
khaosa

बीकानेर। खाजूवाला क्षेत्र के चक 11 PKD में गैस सिलेंडर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में विधवा मदीना खातून के परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर फटने के बाद मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा कृषि कार्य में उपयोग आने वाली मोटर, फव्वारा पाइप सहित लाखों रुपए का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।अचानक हुई इस घटना से पीड़ित परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार की घरेलू और कृषि उपयोग की सामग्री आग में नष्ट होने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, खाजूवाला पुलिस, सरपंच प्रतिनिधि बलराम और समाजसेवी मकबूल बलोच मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित परिवार की स्थिति जानी। इस दौरान प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने तथा नुकसान का उचित आकलन कर सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलवाने की मांग की गई।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: