बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 12 स्थित डेलवा बस्ती में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई।पुलिस के अनुसार, राजूराम पुत्र अर्जुनराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार सुबह उसके भाई सुभाष के कमरे का गेट नहीं खुला। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद दरवाजा नहीं खुलने पर उसे खोला गया तो सुभाष कमरे में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच एएसआई हरलाल को सौंपी गई है।
घर के कमरे में मिला युवक का शव, लूणकरणसर में फैली सनसनी: लूणकरणसर में युवककी मौत, घर के कमरे में मिला शव
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।