बुधवार, 18 नवम्बर 2026
ताज़ा
पानी की डिग्गी में डूबने से मां -बेटी की दर्दनाक मौत, एक सप्ताह में तीसरी घटना आपसी रंजिश में युवक पर हमला, सिर पर कुल्हाड़ी से वार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का लिया जायजा* स्कूल के कमरे में लगी आग बरामदे में मिला पटाखों का बारूद मोबाइल में गेम खेलते समय डाउनलोड किया लिंक, बैंक खाते से उड़ाए 1.30 लाख रुपए

चांदी के मुकुट, 18 छत्र और सोने के आभूषण सहित दानपात्र से 60 से 65 हजार रुपए चोरी: दुर्गा माता मंदिर के ताले तोड़कर जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

A Admin
|
17 November 2026, 09:24 AM
शेयर:
दुर्गा माता मंदिर के ताले  तोड़कर जेवरात और  नकदी लेकर फरार हुए चोर
khaosa

बीकानेर। शहर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सदर थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा माता मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण, पूजा सामग्री सहित दानपात्र में रखी करीब 60 से 65 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सादुल कॉलोनी स्थित अमरसर कुएं के पास रहने वाले गणेश टाक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 16 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच अज्ञात चोर दुर्गा माता मंदिर में घुसे और मुख्य द्वार के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।रिपोर्ट के अनुसार चोर मंदिर से चांदी का एक मुकुट, 18 चांदी के छत्र (दो बड़े और 16 छोटे), पीतल की गणेश प्रतिमा, चांदी के तीन लड्डू गोपाल, दुर्गा माता का सोने का टीका, तीन तांबे के कलश, एक बड़ी पीतल की परात, माता के सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के दो सांप, एक पीतल की घंटी और अखंड ज्योत का पीतल का दीपक चोरी कर ले गए। इसके अलावा दानपात्र में रखी करीब 60 से 65 हजार रुपए की नकदी भी गायब मिली।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जूनागढ़ के सामने स्थित तीन मंदिरों में भी चोरी की वारदात सामने आई थी। लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: