बुधवार, 18 नवम्बर 2026
ताज़ा
पानी की डिग्गी में डूबने से मां -बेटी की दर्दनाक मौत, एक सप्ताह में तीसरी घटना आपसी रंजिश में युवक पर हमला, सिर पर कुल्हाड़ी से वार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का लिया जायजा* स्कूल के कमरे में लगी आग बरामदे में मिला पटाखों का बारूद मोबाइल में गेम खेलते समय डाउनलोड किया लिंक, बैंक खाते से उड़ाए 1.30 लाख रुपए

जिप्सम तस्करी करते पकड़े गए, दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध जिप्सम से भरी पिकअप जब्त दो के खिलाफ मामला दर्ज

A Admin
|
17 November 2026, 09:22 AM
शेयर:
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई  अवैध जिप्सम से भरी पिकअप जब्त दो के खिलाफ मामला दर्ज
khaosa

 

खाजूवाला। सामरदा-नौसेरा क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध जिप्सम खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिप्सम से भरी एक पिकअप गाड़ी जब्त की है। मामले में खाजूवाला निवासी दो आरोपियों के खिलाफ राजस्थान वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग को संरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से जिप्सम खोदने और उसका परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर दंतौर रेंज की दो टीमों ने मौके पर घेराबंदी कर जिप्सम से भरी पिकअप को पकड़ लिया।आरोपियों ने जिप्सम निजी भूमि से खोदने की बात कही, लेकिन जांच में संबंधित भूमि संरक्षित वन क्षेत्र की निकली। इसके बाद वन विभाग ने पिकअप जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। छतरगढ़ ष्ठस्नह्र दलीप सिंह के निर्देशन में रेंजर डॉ. योगेन्द्र सिंह राठौड़ ने यह कार्रवाई की। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: