श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस को दी गई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसकी देवरानी का भानजा कालूराम निवासी भीखनेरा उनके घर आता-जाता था। आरोप है कि युवक उसकी बेटी को परेशान करता था। इस संबंध में उसे कई बार समझाइश भी दी गई थी।महिला के अनुसार 15 नवंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 11 बजे जब उसकी आंख खुली तो बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।परिवार ने आरोप लगाया कि युवक नाबालिग को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भंवरू खां को सौंपी गई है।
15 नवंबर की रात से नहीं मिला कोई सुराग, मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया मामला: 6 वर्षीय नाबालिग घर से लापता, युवक पर बहला- फुसलाकर ले जाने का आरोप
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।