पानी की डिग्गी में डूबने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, एक सप्ताह में तीसरी घटना
बीकानेर। जिले में पानी की डिग्गियों में डूबने से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देशनोक थाना क्षेत्र में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से मां और उसकी दो साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, अनोप अपनी दो साल की बेटी के साथ सोमवार को गांव में मतदान करने गई थी। मतदान के बाद दोनों वापस खेत पर लौट आईं। कुछ समय बाद खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास अनोप का पैर फिसल गया और वह अपनी मासूम बेटी के साथ डिग्गी में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने दोनों को बाहर निकाला और देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।चार साल से खेत में रह रहा था परिवार बताया जा रहा है कि हड़मान राम का परिवार पिछले करीब चार साल से देशनोक क्षेत्र स्थित खेत में रह रहा था। हड़मान राम की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और दंपती की दो साल की एक ही बेटी थी। इस हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपेमंगलवार को देशनोक पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।एक सप्ताह में डिग्गी में डूबने की तीसरी घटना जिले में पानी की डिग्गियों में डूबने से मौतों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते एक सप्ताह में यह तीसरी घटना बताई जा रही है। 11 नवंबर को छत्तरगढ़ के आवा गांव के 9 एकडब्ल्यूएम में चार भाई-बहनों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं 15 नवंबर को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में डिग्गी में गिरने से एक महिला की जान चली गई। इसके अलावा पिछले महीने नोखा के किरतासर गांव में भी डूबने से तीन लोगों की मौत हुई थी। लगातार हो रहे इन हादसों ने खेतों में बनी खुली पानी की डिग्गियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।