श्रीकोलायत। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के दियातरा गांव में आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर बैठे तीन लोगों ने युवक का रास्ता रोककर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे अस्पताल में उपचार के दौरान टांके लगाने पड़े। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोलायत पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, दियातरा निवासी 30 वर्षीय हीराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद नेमाराम, मनीष और नेमाराम की पत्नी पुष्पा ने उसका रास्ता रोक लिया। परिवादी का आरोप है कि तीनों ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया।रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों के पास कुल्हाड़ी और लाठियां थीं। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। पीड़ित ने किसी तरह वहां से बचकर निकलने के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सिर में टांके लगाए।पीड़ित ने मेडिकल रिपोर्ट के साथ पुलिस को शिकायत दी है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रास्ते में घात लगाकर बैठे तीन लोगों पर मारपीट का आरोप, घायल के सिर में आए टांके: आपसी रंजिश में युवक पर हमला, सिर पर कुल्हाड़ी से वार
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।