बुधवार, 18 नवम्बर 2026
ताज़ा
पानी की डिग्गी में डूबने से मां -बेटी की दर्दनाक मौत, एक सप्ताह में तीसरी घटना आपसी रंजिश में युवक पर हमला, सिर पर कुल्हाड़ी से वार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का लिया जायजा* स्कूल के कमरे में लगी आग बरामदे में मिला पटाखों का बारूद मोबाइल में गेम खेलते समय डाउनलोड किया लिंक, बैंक खाते से उड़ाए 1.30 लाख रुपए

बच्चों ने अनजान लिंक और एप्लीकेशन किया था डाउनलोड, साइबर ठगी का मामला दर्ज: मोबाइल में गेम खेलते समय डाउनलोड किया लिंक, बैंक खाते से उड़ाए 1.30 लाख रुपए

A Admin
|
17 November 2026, 09:55 AM
शेयर:
मोबाइल में गेम खेलते समय डाउनलोड किया लिंक, बैंक  खाते से उड़ाए 1.30 लाख रुपए
khaosa

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोबाइल में गेम खेलते समय डाउनलोड किए गए अज्ञात लिंक और एप्लीकेशन के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1 लाख 30 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार परिवादी पवन जैन पुत्र झंवरलाल जैन निवासी पुरानी लाइन, गंगाशहर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर बच्चे गेम आदि खेलते रहते हैं। इसी दौरान बच्चों ने मोबाइल में किसी अज्ञात लिंक और एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लिया।रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए परिवादी के बैंक खाते से 1 लाख 30 हजार रुपए निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।मामले में राजस्थान क्राइम कंट्रोल सेंटर के सेंट्रल साइबर पुलिस स्टेशन से प्राप्त ई-जीरो एफआईआर के आधार पर गंगाशहर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामलाल को सौंपी है। पुलिस साइबर ठगी के तरीके और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: