खाजूवाला। क्षेत्र में माधोडीजी के नजदीक ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार दो डीकेडी की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान माधोडीजी के पास ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार मनप्रीत कौर (17), देवेंद्र सिंह (14) और जसप्रीत सिंह (8) पुत्र रणजीत सिंह निवासी दो डीकेडी घायल हो गए।घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया गया।
माधोडीजी के पास हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भेजा घर: ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार में जोरदार भिड़ंत, तीन नाबालिग घायल
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।