बुधवार, 18 नवम्बर 2026
ताज़ा
पानी की डिग्गी में डूबने से मां -बेटी की दर्दनाक मौत, एक सप्ताह में तीसरी घटना आपसी रंजिश में युवक पर हमला, सिर पर कुल्हाड़ी से वार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का लिया जायजा* स्कूल के कमरे में लगी आग बरामदे में मिला पटाखों का बारूद मोबाइल में गेम खेलते समय डाउनलोड किया लिंक, बैंक खाते से उड़ाए 1.30 लाख रुपए

मान्याणा विद्यालय में रजाई में घुसा था सांप, देर रात सोते समय हुई घटना: चुनाव ड्यूटी कर रहे कम्प्यूटर अनुदेशक को सांप ने डसा, पीबीएम अस्पताल में उपचार जारी

A Admin
|
17 November 2026, 09:18 AM
शेयर:
चुनाव ड्यूटी कर रहे  कम्प्यूटर अनुदेशक को  सांप ने डसा, पीबीएम  अस्पताल में उपचार जारी
khaosa

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के मान्याणा गांव में पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी सर्पदंश का शिकार हो गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मान्याणा के बूथ संख्या 146 पर ड्यूटी कर रहे कंप्यूटर अनुदेशक अशोक कस्वां को देर रात रजाई में घुसे सांप ने डस लिया। घटना के बाद उन्हें तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार अशोक कस्वां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचोर आथुनी में कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। पंचायत चुनाव की ड्यूटी के चलते उनकी तैनाती मान्याणा विद्यालय में थी। वे विद्यालय परिसर में बने कमरे में ठहरे हुए थे। देर रात करीब 3:30 बजे सोते समय रजाई में घुसे सांप ने उन्हें डस लिया।घटना की जानकारी मिलते ही बूथ स्तरीय अधिकारी सुनील रेगर, पेमाराम जाट और भंवरलाल सियाग ने तत्परता दिखाते हुए गांव से वाहन की व्यवस्था की और अशोक कस्वां को तत्काल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।चुनाव कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालघटना के बाद चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के ठहरने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान और मतगणना के दौरान कर्मचारियों को विद्यालयों और अन्य सरकारी भवनों में रात बितानी पड़ती है। ऐसे में ठहरने वाले कमरों की साफ-सफाई, सुरक्षा तथा आसपास के वातावरण की पहले से जांच सुनिश्चित करना जरूरी है। इस घटना ने चुनाव ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रशासन की व्यवस्थाओं पर ध्यान आकर्षित किया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: