मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
ताज़ा
सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में संत रविदास जयंती पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित अमृता हाट मेला: संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में तैयारियों के संबंध में बैठक मंगलवार को खेत में फसल पर स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत इलाज के दौरान मौत पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला दीपावली सजावट एवं रोशनी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

दुलमेरा गांव की घटना, लूणकरनसर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच: खेत में फसल पर स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत इलाज के दौरान मौत

A Admin
|
16 November 2026, 10:15 AM
शेयर:
खेत में फसल पर स्प्रे करते  समय बिगड़ी किसान की  तबीयत इलाज के दौरान मौत
khaosa

बीकानेर। लूणकरनसर थाना क्षेत्र के दुलमेरा गांव में खेत में फसल पर स्प्रे करते समय एक किसान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई।पुलिस के अनुसार, दुलमेरा गांव निवासी बुधाराम पुत्र उमाराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उसके चचेरे भाई मनोज पुत्र सलुराम नायक 13 नवंबर को दोपहर के समय खेत में फसल पर स्प्रे कर रहे थे। इसी दौरान स्प्रे के प्रभाव से उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर लूणकरनसर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: