मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
ताज़ा
सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में संत रविदास जयंती पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित अमृता हाट मेला: संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में तैयारियों के संबंध में बैठक मंगलवार को खेत में फसल पर स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत इलाज के दौरान मौत पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला दीपावली सजावट एवं रोशनी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

गाली-गलौच कर कार में तोड़फोड़ और 15 हजार रुपए व मोबाइल छीनने का भी आरोप, कोलायत थाने में मामला दर्ज: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला

A Admin
|
16 November 2026, 10:13 AM
शेयर:
पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को  लेकर विवाद, युवक पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला
khaosa

बीकानेर। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और लूटपाट के आरोप तक पहुंच गया। मामला कोलायत थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने कुछ लोगों पर गाली-गलौच करने, जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला करने, कार में तोड़फोड़ करने तथा 15 हजार रुपए नकद और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।पुलिस को दी रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि 24 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथी लजपतदान पुत्र देवीदान के साथ कार से कोलायत आ रहा था। रास्ते में महादेव पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुका। आरोप है कि वहां मौजूद महेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति ने पहले तेल देने से मना कर दिया।परिवादी के अनुसार, बाद में टंकी का ढक्कन खोलकर तेल डालने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और नशे में होने का आरोप लगाते हुए धमकाया।इसके बाद परिवादी पास के दूसरे पेट्रोल पंप पर जाकर तेल भरवाकर वापस लौटने लगा। इस दौरान हुए घटनाक्रम में उसके साथ मारपीट, कार में तोड़फोड़ और नकदी व मोबाइल छीनने के आरोप लगाए गए हैं।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: